🕀 कोली टाइम्स डेस्क
एक्टर महेश कोली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी थियेटर से की थी। इस दौरान विभिन्न नाटकों में अभिनय करके उन्होंने काफी तारीफ बटोरी और कई पुरस्कार भी हासिल किए। महेश कोली की पहली फिल्म देवीचे खेल साल 2005 में रिलीज हुई थी। ये एक मराठी फिल्म थी। उसके बाद महेश कोली अभिनय की दुनिया में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में अहम किरदार निभाए। अभिनय के इस सफर में उन्हें शंघाई जैसी मल्टी स्टार फिल्म बना चुके दिबाकर बनर्जी जैसे बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर के साथ भी काम करने का अवसर मिला।
अब तक के फिल्मी करियर में महेश कोली ने आशीष विद्यार्थी, विक्रम गोखले, किशोर महाबोले, तेजा देवकर, अलका कुबल और शरद पोंक्षे जैसे कई अनुभवी और मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया है। 2016 में रिलीज हुई उनकी फिल्म मराठी टाइगर्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में महेश कोली ने अभिनय के जलवे तो बिखेरे ही थे, साथ ही इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी।
इसके पांच साल पहले 2011 में महेश कोली को फिल्म संसाराची माया और 2010 में फिल्म आई राजा उड़ो उड़ो में भी देखा गया था। महेश कोली एक कामयाब एक्टर के साथ साथ एक बेहतरीन फिल्म लेखक भी हैं। उनके द्वारा लिखी गई तेलुगू शॉर्ट फिल्म अमाको अंते तेलुसु को जूरी ने सर्वश्रेष्ठ कहानी के रूप में सम्मानित किया था। वर्तमान में वे मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस से क्रिएटिव हेड के तौर पर भी जुड़े हुए हैं।
